नोबेल पुरस्कार शांति के लिए प्रयास में बड़ा प्रोत्साहन: सांतोस

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नोबेल पुरस्कार शांति के लिए प्रयास में बड़ा प्रोत्साहन: सांतोसकोलंबिया राष्ट्रपति

ओस्लो (भाषा)। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले कोलंबियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस ने शुक्रवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार मिलना शांति हासिल करने के कोलंबिया के प्रयास के लिए ‘बड़ा प्रोत्साहन' है। नोबेल फाउंडेशन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘संदेश यह है कि हमें दृढ़ रहना होगा और इस युद्ध को खत्म करने तक पहुंचना होगा। हम बहुत-बहुत करीब पहुंच गए हैं। हमें थोड़ा और जोर लगाने की जरुरत है।''

शांति के निर्माण की शुरुआत

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह कोलंबिया में युद्ध को खत्म करने और शांति के निर्माण की शुरुआत करने के लिए बड़ा प्रोत्साहन होने जा रहा है।'' कोलंबिया में पांच दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के कोलंबियाई राष्ट्रपति सांतोस के प्रयासों को मान्यता देते हुए शुक्रवार को उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

ऐतिहासिक संधि को नकार दिया था

इस पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही दिन पहले कोलंबिया में एक जनमत संग्रह हुआ था। इसमें मतदाताओं ने सांतोस द्वारा पिछले माह एफएआरसी के प्रमुख रोड्रिगो लंदनो उर्फ तिमोलियन ‘तिमोचेंको' जिमेनेज के साथ की गई ऐतिहासिक संधि को नकार दिया था। उन्होंने यह संधि चार साल तक चली वार्ताओं के बाद की थी।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.